Alfred Nobel: स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल का आज के ही दिन यानी 10 दिसंबर 1896 में निधन हुआ था। उनका जन्म 21 अक्तूबर 1933 में हुआ था। अल्फ्रेड नोबेल अपने परिवार के साथ रूस केसेंट पीटर्सबर्ग चले गए थे। यहां पर उन्होंने रसायन विज्ञान, स्वीडिश, रूसी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाएं सीखीं। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और अन्य उच्च विस्फोटकों का आविष्कार किया था। उनके परिवार ने पीटर्सबर्ग में कारखाना चलाया, जिसमें खदानों के विस्फोटक और अन्य सैन्य उपकरणों का निर्माण किया जाता था।
अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पहला नोबल पुरस्कार 10 दिसंबर, 1901 को स्टॉकहोम, स्वीडन में भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया गया था। अल्फ्रेड नोबेल के निधन की पांचवीं वर्षगांठ पर यह समारोह आयोजित किया गया था। अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में कहा था कि एक संपत्ति का बड़ा हिस्सा एक कोष में रखा जाए। इसमें ब्याज पुरस्कार के रूप में उन लोगों को प्रतिवर्ष वितरित किया जाएगा, जिन्होंने बीते साल के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया होगा।