फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alfred Nobel: जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? जिनके नाम पर शुरू हुआ नोबल पुरस्कार

Tue, 10 Dec 2024 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Alfred Nobel: नोबेल ने पुरस्कारों की स्थापना करने की कोई वजह नहीं बताई, लेकिन यह व्यापक तौर पर माना जाता है कि अल्फ्रेड ने युद्ध में अपने आविष्कारों के बढ़ते घातक इस्तेमाल पर नैतिक खेद की वजह से ऐसा किया था।
विज्ञापन
1 of 5
जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? - फोटो : Adobe Stock
Alfred Nobel: स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल का आज के ही दिन यानी 10 दिसंबर 1896 में निधन हुआ था। उनका जन्म 21 अक्तूबर 1933 में हुआ था। अल्फ्रेड नोबेल अपने परिवार के साथ रूस केसेंट पीटर्सबर्ग चले गए थे। यहां पर उन्होंने रसायन विज्ञान, स्वीडिश, रूसी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाएं सीखीं। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और अन्य उच्च विस्फोटकों का आविष्कार किया था। उनके परिवार ने पीटर्सबर्ग में कारखाना चलाया, जिसमें खदानों के विस्फोटक और अन्य सैन्य उपकरणों का निर्माण किया जाता था। 

अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पहला नोबल पुरस्कार 10 दिसंबर, 1901 को स्टॉकहोम, स्वीडन में भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया गया था। अल्फ्रेड नोबेल के निधन की पांचवीं वर्षगांठ पर यह समारोह आयोजित किया गया था। अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में कहा था कि एक संपत्ति का बड़ा हिस्सा एक कोष में रखा जाए। इसमें ब्याज पुरस्कार के रूप में उन लोगों को प्रतिवर्ष वितरित किया जाएगा, जिन्होंने बीते साल के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? - फोटो : Adobe Stock
अभी तक एक हजार शख्सयित और संस्थाओं को कुल 627 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें 66 महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, नोबेल ने पुरस्कारों की स्थापना करने की कोई वजह नहीं बताई, लेकिन यह व्यापक तौर पर माना जाता है कि अल्फ्रेड ने युद्ध में अपने आविष्कारों के बढ़ते घातक इस्तेमाल पर नैतिक खेद की वजह से ऐसा किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? - फोटो : Adobe Stock
विस्फोटकों पर करते रहे प्रयोग 

क्रीमिया युद्ध के खत्म होने के बाद उनके पिता का व्यापर खत्म होने लगा, तो अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन वापस आए गए और प्रयोगशाल की स्थापना की। इसमें वह विस्फोटकों के साथ प्रयोग करने लगे। उन्होंने  साल 1863 में नाइट्रोग्लिसरीन के विस्फोट को नियंत्रित करने का एक तरीका खोजा। यह एक अत्यधिक अस्थिर तरल था। इसकी खोज कुछ समय पहले ही हुई थी, लेकिन पहले इसका इस्तेमाल बहुत खतरनाक माना जाता था। 

Year Ender 2024: साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, क्या आपने देखा?

4 of 5
जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? - फोटो : Adobe Stock
भाई की चली गई जान

इस खोज के बाद नोबेल ने ब्लास्टिंग कैप का आविष्कार किया। एक बार प्रयोग के दौरान उनके छोटे भाई और कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मीडिया ने गलती से खबर की शीर्षक लिख दिया मौत का व्यापारी मर गया। मीडिया को लगा अल्फ्रेड नोबेल की मौत हो गई। इस घटना के बाद वह बहुत दुखी हुए। 

Devil's Sea: बरमूडा ट्राएंगल से भी रहस्यमयी है जापान का ये समुद्री इलाका, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए कौन थे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल? - फोटो : Adobe Stock
अल्फ्रेड नोबेल के नाम 355 पेटेंट  

अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर 355 पेटेंट हैं, लेकिन उन्हें दुनिया डायनामाइट की वजह से जानती है। कंस्ट्रक्शन में इसका सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद डायनामाइट का गलत इस्तेमाल किया जाने लगा। इस तरह की खबरें आने के बाद वह दुखी हो गए।  वह एक शांतिवादी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इसके बाद के सालों में दुनिया पर अपने आविष्कारों के प्रभाव के बारे में उनके मन में गहरी शंकाएं पैदा हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें