Weirdest Rules: दुनिया में कई तानाशाह हुए हैं, जिनकी चर्चा अभी तक होती है। मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान के तानाशाह की भी चर्चा होती है। देश पर कई साल पहले एक तानाशाह का शासन था। तानाशाह ने अपने शासनकाल में ऐसे अजीबोगरीब नियम बनाए जिनकी चर्चा आज भी होती है। इन अजीबोगरीब नियम के बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
तुर्कमेनिस्तान के तानाशाह का नाम सपरमुरत नियाजोव था, जिसने तुर्कमेनिस्तान पर दो दशकों तक शासन किया। नियाजोव के बनाए गए अजीबोगरीब कानून के बारे में जानकर हैरानी होती है। साल 2006 में सपरमुरत नियाजोव का निधन हो गया था, लेकिन जब तक वह जिंदा रहा उसके बनाए गए कानून का लोग पालन करते थे। नियाजोव को देश के राष्ट्रपति के रूप में संदर्भित किया जाता था, लेकिन वह तानाशाह की तरह व्यवहार करते था। आइए जानते हैं तानाशाह सपरमुरत नियाजोव के बनाए गए अजीबोगरीब कानून के बारे में...