फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: रेलवे स्टेशन के नीचे बने खुफिया कमरे से आ रही थीं अजीबोगरीब आवाजें, अंदर का नजारा देखकर डर गए लोग

Mon, 17 Jul 2023 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
waterloo railway station underground haunted rooms - फोटो : Pixabay
Ajab-Gajab: क्या सच भूत होते हैं? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं खोज पाए हैं। दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो भूत-प्रेत में यकीन रखते हैं। दुनिया की कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर यकीन करते हैं। भूतों पर विश्वास करना दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। दुनिया में बहुत ऐसे लोग हैं, जो भूतिया जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही भूतों की कहानियां पढ़ते हैं और भूतों पर बनी फिल्मों को देखते हैं। 

भूतिया जगहों पर जाने के बाद ऐसा अनुभव होता है जिसे बयान करना मुश्किल होता है। एक रिपोर्टर के साथ ही ऐसा ही अनुभव हुआ। लंदन के एक रेलवे स्टेशन के नीचे बने खुफिया कमरे बने थे जिसके अंदर रिपोर्टर गई। इस रिपोर्टर ने लोगों को तस्वीरों के माध्यम से वहां का नजारा दिखाया। खुफिया कमरों का हाल बेहद हैरान करने वाला है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
waterloo railway station underground haunted rooms - फोटो : Twitter@alastairgreener
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन की एक वेबसाइट में काम करने वाली रिपोर्टर एना विल्स हाल ही में लंदन के बीच में बने वॉटरलू रेलवे के नीचे बने कमरों में गई थीं। स्टेशन के प्लेटफॉर्म 16 के नीचे बने कमरों को सबसे भुतिया क्षेत्र माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
waterloo railway station underground haunted rooms - फोटो : Twitter @MuseumofLondon
एना को दीवारों के अंदर से लोगों के बोलने की धीरे-धीरे आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो बेहद रोगटे खड़े करने वाली थीं। उन्होंने बताया कि वह शुरुआत में घबरा गई थीं। गाइड ने उनको बताया कि आवाजें वास्तव में असली थीं। उन्होंने बताया कि कमरे में जाना एक अनोखा अनुभव था।

Haircut in Space: स्पेस में कैसे काटे जाते हैं बाल? अंतरिक्ष यात्री ने वीडियो शेयर कर बताया

Carolina Reaper: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च खाकर शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएगा पानी

4 of 5
waterloo railway station underground haunted rooms - फोटो : Twitter@garrypickles
टूर गाइड की तरफ से हमें बताया गया कि वास्तव में हम जहां पर खड़े थे उसके ठीक बगल में एक कमरे में स्टेशन की सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के लिए परीक्षण किट रखी हुई थी। इसलिए हमें घोषणाओं की धीमी आवाजें सुनाई दे रही थीं। 

Cluster Bomb: क्या है क्लस्टर बम? अमेरिका ने यूक्रेन को देने का किया एलान, खौफ में राष्ट्रपति पुतिन

Internet: सिर्फ दो साल में खत्म हो जाएगा इंटरनेट? जानिए क्या है इसकी वजह और दुनियाभर में क्यों छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waterloo railway station underground haunted rooms - फोटो : Twitter@UkNatArchives
वॉटरलू स्टेशन का इतिहास

एना ने कहा कि आवाजें भुतहा नहीं थीं, लेकिन वहां का अनुभव इतना अजीबोगरीब था कि लोग उस गुफा से बाहर निकलने की कोशिश में थे। हाल ही में इस स्टेशन को 175 साल पूर हुए हैं। 1848 में इस स्टेशन की शुरुआत हुई थी, तब 14 स्टेशनों तक ट्रेनें आती जाती थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें