फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल, खौफ में लोग, आखिर इसके पीछे की क्या है वजह

Fri, 07 Feb 2025 07:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab News: दुनिया में आए दिन कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक नदी का पानी अचानक खून जैसा लाल हो गया है, जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं। अब सवाल है कि आखिर नदी का पानी अचानक लाल क्यों हो गया है?
विज्ञापन
1 of 5
यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Ajab-Gajab News: दुनिया में आए दिन कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक नदी का पानी अचानक खून जैसा लाल हो गया है, जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं। अब सवाल है कि आखिर नदी का पानी अचानक लाल क्यों हो गया है? इस लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रदूषण की वजह से नदी का पानी खून की तरह लाल हो गया है। दरअसल, यह पूरा मामला अर्जेंटीना का है। यह नदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके सारंडी में बहती है, जिसका नाम रियो डी ला प्लाटा है। 

लोगों के सता रहा इस बात का डर

नदी की पानी अचानक लाल होने के कारण आसपास के लोग डर गए हैं। ब्यूनस आयर्स में रियो डी ला प्लाटा नदी के पानी का लाल रंग देखकर लोगों के मन में सवाल खड़ा हो गया कि कहीं किसी ने इसमें जहर तो नहीं मिला दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
पानी लाल होने की क्या है वजह?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक इकोलॉजिकल रिजर्व के पास तस्वीरों और वीडियो में असामान्य रंग का पानी नदी में गिरता दिख रहा है। नदी के पानी का रंग खून की तरह लाल होने के बाद स्थानीय लोगों को पानी के रासायनिक अपशिष्ट के कारण प्रदूषित होने का डर सता रहा है। ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में इंडस्ट्रियल इलाके के पास प्रदूषण की वजह से नदी का पानी लाल हो गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों को आशंका है कि पानी का रंग लाल होने के मतलब है कि प्रदूषण और पर्यावरणीय खतरा बढ़ गया है। लोगों का अनुमान है कि एनिलिन की वजह से या  पास के डिपो से निकले रासायनिक अपशिष्ट की वजह से नदी का पानी लाल हो गया है। 

Chandra Grahan 2025: मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या भारत में आएगा नजर?

4 of 5
यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
नदी का पानी था पीला

स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी इस नदी का पानी पीला होता था, लेकिन अब लाल हो गया है। इस पानी में गंध होती थी और गला खराब हो जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि अब पानी से कोई गंध नहीं आ रही है। इस इलाके में बहुत ज्यादा कारखाने नहीं है, लेकिन कुछ गोदाम जरूर हैं। एक और महिला ने इस इलाके की कंपनियां नदी में अपशिष्ट पदार्थ डालती हैं। 

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली 'अल्टीमेट सेल्फी', रचा ये बड़ा इतिहास, दुनिया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां पर अचानक नदी का पानी हो गया लाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
पानी के रंग लाल होने की अज्ञात वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का पानी अलग-अलग रंगों बदलते हुए देखा गया है। कभी पानी नाली, तो कभी थोड़ा हरा हो जाता है। अधिकारियों ने पानी का रंग बदलने की वजह जानने के लिए नमूना लिया है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर नदी का पानी क्यों लाल हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें