दिल्ली में मतदान के बाद अब नतीजों का इंतजार है। 5 फरवरी यानी बुधवार को राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। चुनाव में करीब 60.54 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में अंदरूनी मंथन जारी है। इस बीच सभी यह बात तो जान गए हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कितने मतदाताओं ने वोट डाले, लेकिन एक सवाल और है, जो कई लोगों के जहन में है और वो है- दिल्ली में मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं की संख्या। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली में मतदान से दूरी बनाने वाले मतदाताओं की संख्या कितन है? पिछले विधानसभा चुनाव से यह संख्या कितनी ज्यादा है?