फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब है ये देश: शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, दिलचस्प है पूरा मामला

Sat, 27 Jul 2024 01:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
Ajab-Gajab: दुनिया में कई जनजातियां और आदिवासी प्रजातियां रहती हैं। इन जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। यह आदिवासी प्रजातियां आज भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। शादी को लेकर हर जगह लोगों की  अपनी-अपनी मान्यताएं और रस्मो-रिवाज हो ते हैं। भारत में ही शादी को लेकर कई तरह के रीति-रिवाज हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी परंपरा को बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान। 

पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति में शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां पर परंपरा की वजह से लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस अनोखे रस्म और रिवाज से जुड़ी बातों के बारे में हम आपको बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Istock
दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली वोदाब्बे जनजाति के लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस तरह की शादी वोदाब्बे  जनजाति के लोगों की पहचान है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नी को चुराने की अजीबोगरीब परंपरा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर परिवार वालों की मर्जी से कराई जाती है, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा अजीबोगरीब है। इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार भी नहीं मिलता है।

Mysterious Temple: भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया

4 of 5
शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Istock
इस जनजाति के लोगों के बीच हर साल एक फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, जिसका नाम गेरेवोल फेस्टिवल है। इस आयोजन के दौरान लड़के सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाने की कोशिश करते हैं।

Ajab-Gajab: खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना 700 गधियों के दूध से नहाती थी ये रानी, जीवन था बेहद रहस्यमयी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी - फोटो : Istock
हालांकि, इस दौरान यह ख्याल रखना होता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद अगर कोई महिला दूसरे पुरूष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर उनकी शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें