फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय जुगाड़ के आगे तो विदेशी भी टेक देंगे घुटने, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Wed, 22 May 2019 05:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गाय के गोबर से रंगी कार - फोटो : Facebook
भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आते हैं। एक ऐसा ही उपाय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर तो मजबूर कर ही दिया है, साथ ही इस अनोखे उपाय के बारे में जानकर लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
गाय के गोबर से रंगी कार - फोटो : Facebook
दरअसल, गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक शख्स ने भयंकर गर्मी से बचने के लिए अपनी कार को ऐसे कलर से रंग दिया है, जिसे छूने से भी लोग कतरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सेजल शाह नाम के शख्स ने गाड़ी को गोबर से रंगा है। हालांकि यह गाड़ी रमनिकलाल के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसपर महाराष्ट्र का नंबर है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक यूजर रुपेश गौरंग दास ने उस कार की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, 'गाय के गोबर का सही इस्तेमाल इससे पहले मैंने आज तक नहीं देखा। 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी से बचने के लिए सेजल शाह ने अपनी कार को ही गाय के गोबर से रंग दिया है।' 

विज्ञापन

4 of 4
गाय का गोबर - फोटो : Facebook
वहीं, लोग अब उस फेसबुक पोस्ट पर सवाल पूछ रहे हैं कि कार के अंदर बैठे लोग गर्मी से तो शायद बच जाते होंगे, लेकिन गोबर की दुर्गंध से कैसे बचते हैं। हालांकि भारत में ऐसी मान्यता है कि गाय का गोबर घर को ठंडा रखता है, इसलिए गांवों में कई लोग अभी भी दीवारों पर गोबर ही लगाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें