फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: डॉक्टर ने लड़के के पेट से निकाला 1 किलोग्राम का पत्थर, जानिए फिर क्या हुआ आगे

Thu, 08 Jul 2021 05:07 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्सर ऐसी कई घटनाएं सामने निकल कर आती हैं, जो देश-दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ये घटनाएं इतनी अजीब होती हैं कि एक पल के लिए इंसान को इस पर विश्वास भी नहीं होता। इसी सिलसिले में मुंबई में एक डॉक्टर ने कोलकाता के 17 वर्षीय लड़के के मूत्राशय से एक किलोग्राम वजन का पत्थर निकाला है। इस घटना की चर्चा भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी हो रही है। डॉक्टर ने इस पत्थर को एक सर्जरी के माध्यम से बाहर निकाला। पत्थर का आकार एक नारियल जैसा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़के नाम का रूबेन है। रूबेन के मूत्राशय में जन्म के समय से ही एक विशेष प्रकार का एक्सट्राफी एपिस्पेडियाज कॉम्प्लेक्स (ईईसी) नामक रोग था। यह काफी दुर्लभ बीमारी है, जो 100,000 लोगों में से एक व्यक्ति को होती है। इस तरह के मामलों में व्यक्ति पेशाब को सामान्य ढंग से नहीं कर पाता है।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस खास रोग में मूत्राशय के दौरान मूत्र का रिसाव होता है। रूबेन को शुरुआत में भी इसी चीज की दिक्कत थी। लगभग 15 साल पहले डॉक्टर रेडकर ने ही रूबेन का ऑपरेशन किया था। इस ऑपरेशन में उन्होंने उसके मूत्राशय का आकार बढ़ा दिया था, ताकि उसे पेशाब करने के दौरान कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रूबेन एक अनाथ लड़का है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है। पिछले ही महीने रूबेन ने डॉक्टर रेडकर को फोन किया था। फोन पर उसने डॉक्टर को बताया कि वह अपने पेशाब को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है और मूत्राशय के दौरान उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके बाद रूबेन अपने रिश्तेदार के साथ डॉक्टर रेडकर की क्लिनिक में आया। कुछ ही समय बाद डॉक्टर रेडकर ने अपनी टीम के साथ उसके मूत्राशय का ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में उन्हें ब्लैडर से एक बड़े आकार का कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन मिला, जिसका वजन लगभग 1 किलोग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टोन को बाहर निकालने के बाद उन्होंने रूबेन के मूत्राशय के बढ़े हुए हिस्से को भी ठीक किया। ऑपरेशन के बाद रूबेन पूरी तरह ठीक है। उसे अब किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा। उसकी किडनी पूरी तरह ठीक है और अच्छे से काम कर रही है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर रेडकर ने बताया कि "ये काफी जटिल काम था, जिसे हमारी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि "इस तरह के मामलों की जांच समय-समय पर होती रहनी चाहिए, ताकि ये आगे चलकर खतरनाक ना हो पाएं।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें