प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
42 बच्चों की हत्या करने वाली दो बहनें
पुणे की रेणुका और सीमा दो बहनें हैं, जो 25 सालों से यरवदा जेल में बंद हैं। ये वही जेल है, जहां कसाब को फांसी दी गई थी। बच्चों का अपहरण और उसकी क्रूर हत्या के मामले में रेणुका और सीमा के साथ उसकी मां अंजनीबाई गावित की अहम भूमिका थी। अंजनीबाई गावित की मौत जेल में ही एक बीमारी से हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों महिलाएं 42 बच्चों की कातिल हैं। हालांकि, कोर्ट में 42 में से अपराध के 9 मामले ही साबित हो पाए।