African countries sinking: पृथ्वी के अंदर लगातार हो रहे बदलाव ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। यह बदलाव इंसानों के लिए भले ही लाखों करोड़ों सालों में हो, लेकिन प्रकृति के लिए यह बदलाव तूफान की रफ्तार से हो रहे हैं। नए अध्ययन में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि अफ्रीका में एक बड़ी दरार लगातार बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी के सतह के नीचे काफी तेजी से गहरे बदलाव होते जा रहे हैं।
टेक्टोनिक फोर्स तेज रफ्तार से जमीन को एक नया आकार दे रही हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस बदलाव का नतीजा यह है कि धरती पर एक नए महासागर का निर्माण हो सकता है। वैज्ञानिकों ने खोज की है कि अफ्रीका के फटने से दुनिया में एक नया महासागर बनेगा। पृथ्वी के अंदर हो रहे इस बदलाव पर वैज्ञानिक बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसके अलावा भी हमारे पैरों के नीचे क्या बदलवा हो रहे हैं, वैज्ञानिक उसका पता लगाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।