फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस एक्ट्रेस का अजीबोगरीब दावा, एलियन को कर रही है डेट

Sun, 12 Dec 2021 03:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एलियन को डेट कर रही है ये एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम @abbiebela
एलियन को लेकर समय-समय पर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बीच अब एक एक्ट्रेस ने अजीबोगरीब दावा किया है। एक्ट्रेस का दावा है कि वह एलियन को डेट कर रही है। लंदन की रहने वाली एक्ट्रेस एबी ने बताया कि उसको घर के बेडरूम से एलियन यूएफओ पर बैठाकर ले गए थे। उसने दावा किया है कि जिस यूएफओ में एलियन उसको लेकर गए थे उसमें पांच एलियन थे। इनमें से एक से एक्ट्रेस प्यार करती है।  

एबी ने कहा कि एलियन इंसानों से अच्छा है और उसे बहतर तरीके से समझता है। उसने बताया कि उसका प्रेमी एंड्रोमेडा गैलेक्सी का निवासी है। अब वह अपने प्रेमी से दोबारा मिलने का इंतजार कर रही है। एबी ने कहा कि वह धरती पर रहने वाले इंसानों से बोर हो चुकी थी। अब एलियन प्रेमी ने उसके जीवन में रंग भर दिया है। एक्ट्रेस एबी ने अपने एलियन प्रेमी के बारे में कई जानकारियां साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 4
एलियन को डेट कर रही है ये एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम @abbiebela
इंसानों से बोर हो चुकी है एबी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब वह एलियन का इंतजार कर रही है। वह सपने में भी एलियन को देखने लगी। एक दिन सपने में उससे किसी ने कहा कि उसी जगह मिलना। इसके बाद वह अगले शाम को खिड़की पर खड़ी होकर एलियन का इंतजार करने लगी और उसको नींद आ गई। इसके बाद यूएफओ में एलियन आए और उसको लेकर चले गए। 
विज्ञापन

3 of 4
एलियन को डेट कर रही है ये एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम @abbiebela
एबी ने दावा किया है कि जिस यूएफओ में एलियन उसको लेकर गए थे उसमें पांच एलियन थे और उसने सबसे बड़े एलियन से कनेक्ट किया। उसने बताया कि इस दौरान वह काफी डर रही थी। लेकिन उसके प्रेमी एलियन ने उसका साथ दिया और 20 मिनट बाद यूएफओ उसको घर वापस छोड़ गया। अब एक बार फिर एबी एलियन का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
एलियन को डेट कर रही है ये एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम @abbiebela
एबी का कहना है वह अपने प्रेमी एलियन के ग्रह पर जाना चाहती है। उसका कहना है कि वह वहां जाकर यह जानना चाहती है कि उसके प्रेमी के साथी कैसे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने एबी के इस दावे को काल्पनिक बताया है। कई लोग उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें