आपने कई अनोखे इंटरव्यू देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी भैंस का इंटरव्यू देखा है? ये कारनामा हुआ है हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में। पाकिस्तानी रिपोर्टर आमिन हफीज ने बकायदा भैंसों को पकड़कर उनका इंटरव्यू लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल मामला था भैसों के झुंड के रोड क्रॉस करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने का। इसके लिए जनाब पहुंच गए ब्रिज के पास, भैंसों का इंटरव्यू लेने। इतना ही नहीं, आमिन ने बकायदा भैंसों के जवाब का अनुवाद भी किया।
विज्ञापन
3 of 5
इस इंटरव्यू को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है और ये वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल भी हो रहा है। उन्होंने भैसों से सवाल किया है कि क्या आपके लिए ब्रिज का इस्तेमाल करना आसान होता है? भैंसों के जवाब को भी उन्होंने ट्रांसलेट करके बताया कि किसी जानवर के लिए सीढ़ियां चढ़ना आसान नहीं होता। लेकिन चारे के लिए ऐसा करना हमारी मजबूरी है।
4 of 5
उन्होंने फिर भैंसों से सवाल पूछा-' तो फिर इंसान रोड क्रॉस करने के लिए इसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते। इसका जवाब भी उन्होंने ट्रांसलेट करके बताया कि लोगों को अपनी या दूसरे की जान की कोई परवाह नहीं शायद इसलिए वो ऐसा करते हैं।