फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अदालत में पेश हुई गाय, फिर जज ने सुनाया फैसला, हैरान कर देगा पूरा मामला

Sun, 16 Jun 2019 11:39 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अदालत में पेश हुई गाय - फोटो : ANI
अक्सर आपने इंसानों को अदालत में पेश होते देखा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने गाय को भी अदालत में पेश होते देखा है। राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक गाय अदालत में पेश हुई और तब जाकर जज ने फैसला सुनाया। यह पूरा मामला जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
अदालत में पेश हुई गाय - फोटो : ANI
मामला कुछ यूं है कि शिक्षक श्याम सिंह और कांस्टेबल ओमप्रकाश के बीच गाय के मालिकाना हक को लेकर अगस्त 2018 से ही विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर मंडोर थाने में केस दर्ज किया गया था। हालांकि थाना प्रभारी ने अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
अदालत में पेश हुई गाय - फोटो : ANI
थाना अधिकारी ने विवाद निपटारे के लिए गाय को बीच में खड़ा कर एक तरफ शिक्षक श्याम सिंह और दूसरी तरफ कांस्टेबल ओम प्रकाश को खड़ा किया था। इन दोनों से गाय को आवाज देने के लिए कहा गया था, लेकिन गाय ने दोनों की बातों को अनसुना कर दिया था। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Hobby Farms
बाद में एक पक्ष ने यह दावा किया था कि गाय जब दूध देती है तो वो अपना दूध खुद पीती है। इसके बाद गाय को मंडोर गौशाला में रखा गया था। साथ ही वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था, ताकि जब गाय दूध देने लगे तो यह देखा जा सके कि गाय अपना दूध खुद पीती है या नहीं? हालांकि बाद में यह तरीका भी फेल हो गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
अदालत में पेश हुई गाय - फोटो : ANI
इसी साल अप्रैल महीने में जब मामला अदालत तक पहुंचा तो उसे जज के सामने पेश किया गया। हालांकि इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायधीश को अपनी कुर्सी से उठकर कोर्ट रूम के बाहर आना पड़ा। उसके बाद उन्होंने गाड़ी में खड़ी गाय के आसपास दोनों फरियादियों को खड़ा किया। फिर जज ने बारी-बारी से दोनों को गाय को पकड़कर सहलाने और घुमाने को कहा। इस दौरान न्यायाधीश ने इस पूरी प्रक्रिया को बड़े ही ध्यान से देखा। फिर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केस से जुड़े वकील - फोटो : ANI
केस से जुड़े वकील के मुताबिक,  इस मामले में गाय का भौतिक सत्यापन (फिजिकल आईडेंटिफिकेशन) भी किया गया था। अब जाकर अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। शनिवार को अपना फैसला सुनाते हुए जज ने कहा, 'पेश किए गए सभी साक्ष्यों के मुताबिक, गाय को कांस्टेबल ओमप्रकाश के हवाले कर दिया जाए'। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें