फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का एकलौता ऐसा देश जहां पूरे का पूरा एक कस्बा ही है रेड लाइट एरिया, देख लें सबूत

Thu, 17 May 2018 08:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
philippines angeles city
रेड लाइट इलाकों से निकल कर वेश्यावृत्ति अब मसाज पार्लरों एवं एस्कार्ट सर्विस के रूप में भी फल-फूल रही है। देह का धंधा कमाई का जरिया बन चुका है।गरीब और विकासशील देशों जैसे भारत, थाइलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि में सेक्स पर्यटन का चलन शुरू हो चुका है। जिस्मफरोशी दुनिया के पुराने धंधों में से एक है। वहीं आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहे हैं, जहां का एक पूरा कस्बा ही रेड लाइट एरिया है। यहां यौन-कर्मी रहते हैं और आने वाले होते हैं टूरिस्ट।
विज्ञापन

2 of 7
philippines angeles city
क्या आपको पता है कि फिलीपीन्स को हम एक जाने-माने टूरिस्ट स्पॉट के नाम से जानते हैं। यही वो जगह है जहां आम लोग की अधिकता काफी कम है। इस जगह पर आने वाले तो पर्यटक ही हैं, लेकिन रहने वाले लगभग सभी लोग सेक्स वर्कर होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
philippines angeles city
यहां ऐसे बच्चे भी रहते हैं जिनके जन्म के बाद ये पता नहीं चल पाता है कि उनका पिता कौन है। हर साल चालीस लाख से ज्यादा विदेशी यात्री फिलीपीन्स आते हैं।

4 of 7
philippines angeles city
इनमें से ज्यादातर यात्री ऑस्ट्रेलियाई होते हैं। इस जगह का नाम है एंजिल्स सिटी। कहने को तो एंजेल का शाब्दिक अर्थ होता है, परियों का शहर। पर, सच्चाई काफी अलग है।
विज्ञापन

5 of 7
philippines angeles city
सच्चाई इससे कड़वी है।यहां पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चों का हाल बुरा होता है। वो आम बच्चों जैसा ही सपना देखते हैं। कुछ अच्छा बनने का और करने का। लेकिन कुछ भी खुलकर कर पाने के लायक नहीं बन पाते, ज्यादातर मामलों में कभी सेक्स वर्कर मां की माली हालत इतनी अच्छी नहीं होती तो कभी बच्चों को जबरदस्ती इस धंधे में धकेल दिया जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
philippines angeles city
एंजिल्स सिटी की कुल आबादी लगभग साढ़े तीन लाख के आस-पास है। यहां जिन बच्चियों को इस धंधे में उतार दिया जाता है, उनकी पहली बोली सोलह से बीस हजार में लगती है। इस काम में लगभग पंद्रह हजार मासूम लड़कियां लिप्त हैं। ये गिनती लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
philippines angeles city
लेकिन समय के साथ यहां भी बदलाव आया है। ऐसी संस्थाएं आगे आई हैं जो इन बच्चियों को बचाकर इनके भविष्य को सुनहरा बनाने की पहल कर रही हैं। यहां कुछ स्कूल और अच्छे मार्केट भी खुले हैं।वक्त के साथ देह-व्यापार कम होगा, ऐसा माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें