फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही अस्पताल में प्रसव इकाई की 9 नर्सें गर्भवती, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 27 Mar 2019 11:15 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Facebook
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के पोर्टलैंड से एक बेहद दिलचस्प खबर वायरल हो रही है। यहां मैने मेडिकल हॉस्पिटल के लेबर एंड डिलिवरी यूनिट (प्रसव इकाई) में काम करने वाली सभी 9 नर्सें एक साथ गर्भवती हो गई हैं। इन नर्सों की डिलिवरी अप्रैल और जुलाई महीने में होने वाली है। मेडिकल सेंटर ने खुद इसकी घोषणा की करते हुए खुशी व्यक्त की है।

 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Facebook
एक ही अस्पताल की 9 नर्सों के एक साथ एक समय पर गर्भवती होने से सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। ये मामला अपने आप में बेहद अनोखा है। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Facebook
हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने खुद ही उनकी फोटो अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए खास तरह से बधाई दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इन गर्भवती नर्सों की डिलिवरी अप्रैल और जुलाई के बीच में हो सकती है।  

4 of 9
- फोटो : Facebook
अस्पताल प्रशासन ने इस बेबी बूम न्यूज की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और साथ ही मां बनने जा रही नर्सों को बधाई भी दी है। मेडिकल सेंटर ने घोषणा करते हुए खुशी जताते हुए इसे Bonanza of babies करार दिया है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : mynorthwest.com
मैने मेडिकल सेंटर ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से इसकी जानकारी फोटो के साथ दी है। साझा की गई तस्वीर में सभी 9 नर्सें अपनी-अपनी बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सभी नर्स अस्पताल की ड्रेस में ही नजर आ रही हैं। सभी ने कार्ड भी लिया हुआ है, जिस पर उनकी डिलिवरी की तारीख लिखी हुई है।  
विज्ञापन

प्रेग्नेंट नर्स एरिन ग्रेनियर ने बताया कि हम सभी अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक-दूसरे को बता रहे थे। मुझे लगता है कि यह हर बार की तरह एक खुश करने वाली घटना है और इस मौके पर हम सभी एक-दूसरे के साथ हैं। अच्छी बात ये है कि प्रेग्नेंसी के कारण सभी नर्सों का रिश्ता और भी गहरा हो गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File photo
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नर्सें एक-दूसरे का साथ दे रही हैं साथ ही हम भी नर्सों को लेकर संजीदा हैं। वह अस्पताल की प्रसव इकाई में काम कर रही हैं और तब तक करती रहेंगी जब तक कि वे मां नहीं बन जातीं। हालांकि, जब सभी नर्सें मैटरनिटी लीव पर होंगी तब उनकी जगह दूसरी नर्सों को ड्यूटी पर लगाने के लिए अस्पताल ने पहले से ही तैयारी कर ली है। अस्पताल का कहना है कि सभी 9 नर्सें रजिस्टर्ड नर्स हैं और अस्पताल प्रशासन बहुत खुश है और नर्सों के परिवार की तरह ही है।

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
एक अन्य गर्भवती नर्स ने कहा कि एक साथ काम करने और अन्य गर्भवती महिलाओं को देखकर अच्छा लगता है। जैसे कि उनके पेट पर उभार दिख रहे हैं और इन अनुभवों के बारे में एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। हम एक साथ इन अनुभवों को महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

Maine Medical Center ने लिखा ये खास संदेश

9 of 9
सांकेतिक चित्र - फोटो : File Photo
अस्पताल ने फेसबुक पर नर्सों की सामूहिक फोटो पोस्ट करते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, 'कई नन्हें मेहमान आने वाले हैं। हमारी नर्सों में से 9 (जिनमें से 8 इस तस्वीर में हैं) अप्रैल और जुलाई के बीच मां बनने वाली हैं। बधाई हो।'  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें