दिल्ली के मैदान पर चेन्नई का रिकॉर्ड पहले से ही अच्छा था और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि यहां उन्हें रोकना आसान नहीं है। दिल्ली की टीम ने इससे पहले मुंबई को उसी के मैदान पर करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट का आगाज किया था लेकिन अपने घर पर वो चेन्नई से जीत नहीं सकी। यह धोनी सेना की लगातार दूसरी जीत थी, इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में चेन्नई ने बैंगलोर को हराया था।