फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: 80 साल की दादी को है अजीब लत, रोज खा जाती हैं 500 ग्राम बालू

Sun, 28 Nov 2021 04:15 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
80 साल की दादी रोज खाती हैं बालू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
दुनिया में बहुत सारे लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों और आदतों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला भी अपनी अजीब आदत की वजह से आजकल चर्चा में हैं। इस बुजुर्ग महिला का नाम कुसमावती देवी है और उनकी उम्र 80 साल है। कुसमावती देवी को अजीब लत है जिसके बारे में जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी

आपको जानकर हैरानी होगी कि उम्र के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद कुसमावती देवी हर रोज करीब आधा किलो तक बालू खा जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये बुजुर्ग महिला आज से नहीं बल्कि 18 साल की उम्र से ही ऐसा कर रही हैं। ताज्जुब की बात ये है कि इतने सालों से बिना किसी नुकसान के वो बालू को पचा भी रही हैं, जबकि डॉक्टर्स बालू के सेवन को खतरनाक मानते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक बालू से पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा रहता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
80 साल की दादी रोज खाती हैं बालू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कुसमावती देवी हर दिन नाश्ता करती हैं और खाना खाती हैं, लेकिन बाद में बालू का भी सेवन करती हैं। कुसमावती के मुताबिक जब वो 18 साल की थीं, तब एक बार उनका इलाज एक वैद्य ने किया था। उस दौरान वैद्य ने उन्हें कंडे की राख खाने के लिए कहा था। तब से उन्होंने राख खानी शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे राख खाने वाली बात बालू खाने की आदत में बदल गई। 
विज्ञापन

3 of 4
80 साल की दादी रोज खाती हैं बालू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुसमावती देवी खुद बालू लेकर आती हैं। इसके बाद बालू को साफ पानी से धुल कर सूखा लेती हैं, फिर उसे खाती हैं। उनके बच्चे ऐसा करने से उन्हें मना करते हैं, लेकिन वो किसी की नहीं सुनतीं।
विज्ञापन

4 of 4
80 साल की दादी रोज खाती हैं बालू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अपनी बालू खाने की जिद और आदत के आगे कुसमावती देवी सभी की बातों को नजरअंदाज कर देती हैं। उनका कहना है कि अगर वो बालू नहीं खाती हैं तो उन्हें नींद नहीं आती। उनकी इस अजीब आदत ने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। फिलहाल कुसमावती एक पोल्ट्री फार्म चलाकर अपना गुजारा करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें