यूट्यूब की दुनिया बड़ी अनोखी है। प्रतिभावान लोगों के लिए यूट्यूब एक अच्छा मंच साबित होता जा रहा है। एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, कॉमेडी, कुकिंग, व्लॉगिंग जैसी अगर कोई भी एक स्किल है तो ये दुनिया के सामने आप यूट्यूब के माध्यम से दिखा सकते हैं। आजकल किसी को भी बड़े मंच की जरूरत नहीं है। यूट्यूब पर वीडियो बनाइए ये मंच आपको पहचान और पैसा दोनों दे सकता है। अब ऐसे में जब बड़े अपनी स्किल यूट्यूब पर दिखा रहे हैं तो बच्चे कैसे पीछे रह सकते हैं।
इसी कड़ी में आपको एक ऐसे बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं जो मात्र 7 साल की उम्र में अपनी स्किल से यूट्यूब से एक महीने में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाती है। जी हां, जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करते हैं उस उम्र में ये बच्ची दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब स्टार्स में शामिल हो चुकी है। आइए जानते हैं कि ये बच्ची कौन है और उसने कैसे इस सफर को शुरू किया...