फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की की दिल की धड़कने सुनाई ही नहीं दिखाई भी देती हैं!

Sat, 18 Feb 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virsaviya
ये तो सभी जानते हैं कि दिल सीने में धड़कता है और इसे केवल महसूस किया जा सकता है। अगर आपसे ये कहा जाए कि कोई ऐसा भी है जिसकी दिल की धड़कने सुनाई ही नहीं बल्कि दिखाई भी देती हैंं तो शायद विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो। जी हैं लेकिन ये सच है। रूस की एक बच्ची है जिसका नाम है 'विरसाव्या' और ये दुनिया की इकलौती बच्ची है जिसकी दिल की धड़कने दिखाई देती हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
weird
विरसाव्या नाम की यह बच्ची दूसरों की तरह खेलती है, डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती है, लेकिन उसका दिल उसे खास बनाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बच्ची 'थोरैको एब्डोमिनल सिंड्रोम या पेंटालॉजी ऑफ कैंट्रेल' से ग्रसित है। यह स्थिति 10 लाख बच्चों में से एक में देखा जाता है। यह बच्ची कहती है कि अपने दिल की सुरक्षा के चलते वह हमेशा हल्के और मुलायम कपड़े पहनती है। वह कहती है, मैं पैदल चलना, उछलना, उड़ना चाहती हूं। हालांकि मुझे तेज चलने से मना किया गया है...
विज्ञापन

3 of 5
weird
विरसाव्या का जन्म रूस में हुआ था। जन्म के वक्त उसके दिल की ये हालत देखकर डॉक्टर काफी चिंतिंत थे। उन्होंने उसकी मां 'डारी ब्रोन' को बुरी खबर सुनने के लिए तैयार रहने को कहा था। डारी ब्रोन कहती, 'डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि विरसाव्या की स्थिति बेहद नाजुक है। जब मैंने पहली बार इसके दिल को धड़कते देखा तो यह मेरे लिए नया अनुभव था। ये देखकर मुझे अंदर से लगा कि विरसाव्या की हालत ठीक है और वह बच जाएगी। 
 

4 of 5
वियर्ड लोग
विरसाव्या अंगुली से इशारा करते हुए कहती है, 'ये मेरा दिल है, मैं इकलौती हूं जिसका दिल इस जगह पर है' आप जब विरसाव्या के दिल को देखेंगे तो वह सीने के नीचे उभार के रूप में दिखता है। वह बेहद पतली त्‍वचा से ढकी है। इस कारण वह बाहर से साफ तौर से दिखती है कि वह कैसे धड़क रही है... आप वीडियो में देखें..
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे आप कुदरत का करिश्मा ही कह सकते हैं हांलाकि अपने दिल की वजह से विरसाव्या स्कूल नहीं जा पाती है, लेकिन वह अपने घर पर ही पढ़ाई करती है। वह डांस, खेल में बेहद सावधानी से हिस्सा लेकर अपने शौक को पूरा करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें