फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दुनिया के वो 5 देश, जहां सबसे ज्यादा है भुखमरी

Fri, 20 Nov 2020 06:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्लोबल हंगर इंडेक्स की इस साल की सूची जारी हो चुकी है। इस सूची के मुताबिक, भुखमरी के शिकार देशों में भारत का स्थान 94वें नंबर पर है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इसके स्तर में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी आर्थिक तौर पर कमजोर माने जाने वाले पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान से अभी भारत पीछे है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 14 फीसदी आबादी कुपोषण की शिकार है। इसी बीच आज हम दुनिया के उन 5 देशों के बारे में बताएंगे, जो हंगर इंडेक्स में सबसे ऊपर हैं।

2 of 6
हैती - फोटो : सोशल मीडिया
हैती
भुखमरी के शिकार देशों में हैती को सबसे ऊपर रखा गया है। यहां कई दूसरी परेशानियों के बीच बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का आना भी एक वजह है। इसी वजह से हैती की 55 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा से नीचे रह रही है। वहीं तीन-चौथाई आबादी के पास रोजाना के गुजारे के लिए 140 रुपए से भी कम आमदनी होती है।

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चड
लीबिया और सूडान से घिरा हुआ देश चड भी भुखमरी के शिकार देशों में शामिल है। इस देश की अधिकांश आबादी को खाने के लिए खाना नहीं मिल रहा है। वहीं इस देश में कुपोषण इतना ज्यादा है कि 1 से 5 साल के बच्चों में मृत्युदर काफी ज्यादा है। हर 10 में से 1 बच्चा अपने पांचवे जन्मदिन से पहले नहीं बचता है। चड लगातार तीन सालों से हंगर इंडेक्स में सबसे प्रभावित देशों की सूची में है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तिमोर लेस्ते
साउथ-ईस्ट एशिया का देश तिमोर लेस्ते की बड़ी आबादी खाने की कमी से बुरी तरह प्रभावित है। सूखे की समस्या से जूझ रहे इस देश में खेती-किसानी नहीं के बराबर होती है। लोगों में खाने की क्वालिटी और सेहत को लेकर जागरुकता नहीं है। वहीं पानी की गंदगी से होने वाली बीमारियों और खाने की कमी के कारण यहां 15 फीसदी से ज्यादा बच्चों की पांच साल से पहले मौत हो जाती है।

5 of 6
मेडागास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
मेडागास्कर
मेडागास्कर में भुखमरी इतनी ज्यादा है कि इसे ग्लोबल हंगर इंडेक्स में अलार्मिंग सूची पर रखा गया है। कुपोषण के वजह से इस देश में लगभग 41.6 फीसदी बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता है। मेडागास्कर में बार-बार साइक्लोन जैसी आपदाएं भी आती रहती हैं इसलिए भी यहां खेती को पर्याप्त बढ़ावा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मोजांबिक
दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक को भुखमरी से त्रस्त देशों की सूची में पांचवे नंबर पर रखा गया है। साल 2015 में देश की हालत कुछ सुधरी थी, लेकिन इसके बाद से वो लगातार नीचे आ रहा है। फिलहाल इस देश की 32.6 फीसदी आबादी भुखमरी की शिकार है।
Next
AU ऐप में पढ़ें