Most Dangerous Roads: यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुदंरता देखने को मिलती हैं। सड़क पर दौड़ती गाड़ी में बैठे लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है। हालांकि, दुनिया में बहुत सी सड़कें बेहद खतरनाक हैं। इन पर ड्राइविंग में हुई थोड़ी सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ गाड़ी चलाना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया की पांच खतरनाक सड़कों के बारे में बताते हैं।
द डेथ रोड (बोलिविया)
यह सड़क कितनी खतरनाक होगी, इसके नाम से ही समझा जा सकता है। इस सड़क पर ड्राइव करना बेहद कठिन और खतरनाक होता है। सालभर में इस सड़क पर हादसे की वजह से करीब 200 से 300 मौतें होती हैं। लेकिन इस सड़क का लुत्फ सबसे ज्यादा साइक्लिस्ट ही ले पाते हैं। ज्यादा ओवरलोड गाड़ियां और ट्रक स्लिप होने के कारण इस सड़क पर गिरते हैं।