मानवता के इतिहास में इंसान ने अलग-अलग तरह के जीवों, वनस्पतियों को खाकर अपना जीवन गुजारा है। आज भी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में खाने की चीजों और उनके असर को लेकर शोध जारी है। अलग-अलग समुदायों में अलग-अलग चीजों को कुछ चीजों को खाने के लिए वर्जित माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि एक समाज में किसी चीज को बेहद चाव से खाया जाता है। वहीं, दूसरे समाज में उसी चीज को वर्जित माना जाता है। इसके पीछे इन चीजों के इंसानी शरीर और मन पर पड़ने वाले असर को जिम्मेदार माना जाता है।
बीते कुछ सालों में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने कई ऐसी चीजों का पता लगाया है जिनके खाने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है। यहां पर ऐसी ही पांच चीजों का जिक्र है जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होने पर इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।