फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कारों पर मिल रहा है 60000 रुपये तक का जबरदस्त फायदा, पढ़ें ऑफर

Thu, 06 Aug 2020 01:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
भारत में अनलॉक का तीसरा चरण चल रहा है। बाजार में बिक्री में तेजी लाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कार की बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। Hyundai Motors अगस्त 2020 में नई कार की खरीद पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने संक्रमण से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं। यहां जानिए ह्यूंदै अपने किस मॉडल पर क्या फायदे दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Aura - फोटो : Social Media
Hyundai Aura 
Hyundai अपनी प्रीमियम कार Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) की खरीद पर अगस्त के महीने में 20,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। Hyundai Aura भारत में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसमें इंजन स्मार्ट ऑटो AMT और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। Hyundai Aura की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,79,900 रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्रैंड i10 का नेक्सट जेनरेशन मॉडल कहा जा सकता है। Grand i10 की तुलना में Nios में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। Nios पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। फिलहाल इस मॉडल का सिर्फ पेट्रोल इंजन BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि बाद में डीजल इंजन भी BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Nios कार की शुरुआती कीमत 5.05 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है।

4 of 7
Hyundai Elantra
Hyundai Elantra
Hyundai ने अपनी प्रीमियम सेडान कार Elantra को पिछले साल एक फेसलिफ्ट वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। इस वेरिएंट में कार के डिजाइन में कई बदलाव किए गए थे, साथ ही कई फीचर्स भी अपडेट हुए थे। इस कार के पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर इंजन और डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन मिलता है। Hyundai Elantra की खरीद पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। ह्यूंदै की इस प्रीमियम सेडान कार की कीमत 15.89 लाख से शुरू होकर 20.39 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Elite i20
Hyundai i20 Elite
Hyundai i20 Elite एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसे हाल ही में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को शामिल किया है। कंपनी ने एलान किया है कि साल के आखिर में त्यौहारों के दौरान इसे 1.5 लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। तब इसमें मिलने वाला 1.4 लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया जाएगा। Hyundai i20 Elite खरीदने पर कंपनी 35,000 रुपये का अधिकतम लाभ दे रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख है और कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.41 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Santro
Hyundai Santro
हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेवल और काफी लोकप्रिय कार Hyundai Santro को कंपनी ने वर्ष 2018 में रीलॉन्च किया था। इस कार में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 69 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी Hyundai Santro पर 45,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य फायदे भी दे रही है। सैंट्रो की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 की खरीद पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय कार को वर्ष 2013 में लॉन्च किया था। यह तभी से ही लोगों की पसंद बना हुआ है और बाजार में उपलब्ध है। Grand i10 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती थी। लेकिन Grand i10 NIOS की लॉन्चिंग के बाद Grand i10 में डीजल इंजन को बंद कर दिया गया। वर्तमान में Grand i10 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार की कीमत 5.90 लाख से शुरू होकर 6 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें