उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। कई शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी पारा 3-4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं राजस्थान के माउंट आबू में भी पारा -1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। हालांकि, भारत ही नहीं दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से...