फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Expensive House: ये हैं दुनिया के चार सबसे महंगे घर, दूसरा वाला भारत में है

Fri, 08 Nov 2024 01:02 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर ये कहा जाता है कि मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पूरी तरह सच नहीं है? जी हां, एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर नहीं है। आइए जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर कौन सा है?
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे महंगा घर - फोटो : Adobe Stock
Most Expensive House: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा घर कौन सा है? शायद आपका जवाब मुकेश अंबानी का आलीशान घर एंटीलिया होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर नहीं है। जी हां, दुनिया का सबसे महंगा घर बकिंघम पैलेस है। आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे घर हैं जो अपनी शान और कीमत के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कुछ घर इतने महंगे हैं कि इनकी कीमत सुनकर दिमाग घूम जाएगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि दुनिया के चार सबसे महंगे घर कहां हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे महंगा घर - फोटो : Adobe Stock
1. बकिंघम पैलेस
बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। यह ब्रिटेन के राजा का आधिकारिक निवास है। इसकी ऐतिहासिक महत्व इसे दुनिया के सबसे खास महलों में से एक बनाती है। बकिंघम पैलेस का अनुमानित कीमत 40,180 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस घर में 775 कमरे, 188 स्टाफ रूम, 52 रॉयल गेस्ट रूम है, जो 105,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा घर - फोटो : Adobe Stock
2. एंटीलिया
एंटीलिया भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का निवास है। यह मुंबई में स्थित है और दुनिया के सबसे महंगे निजी आवासों में से एक है। एंटीलिया में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह घर 27 मंजिला इमारत है। इस घर में 6 बेसमेंट, 3 हेलीपैड, स्विमिंग पूल, बॉलरूम, स्पा, और कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इसकी अनुमानित कीमत अनुमानित 15,000 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: ये हैं दुनिया की चार रहस्यमयी जगहें जहां जाने से डरते हैं लोग, एक तो भारत में ही है

4 of 5
दुनिया का सबसे महंगा घर - फोटो : Adobe Stock
3. विला लियोपोल्डा
विला लियोपोल्डा फ्रांस में स्थित एक आलीशान विला है। यह दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। इस विला में कई बार मालिक बदले हैं। इस घर की अनुमानित कीमत 6,000 करोड़ रुपये हैं। यह घर 18 एकड़ में फैला हुआ है। इस घर में 50 कमरे, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, और एक बड़ा बगीचा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे महंगा घर - फोटो : Adobe Stock
4. विला लेस सेड्रेस
विला लेस सेड्रेस भी फ्रांस में स्थित एक आलीशान विला है। यह दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। इस घर की अनुमानित कीमत 5,500 करोड़ रुपये है। यह घर 14 एकड़ में फैला हुआ है। इस घर में 14 बेडरूम, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, और एक बड़ा बगीचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें