फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास के साथ मिट्टी खाने से हाथियों में फैली अजीबोगरीब बीमारी, दो महीने में 100 की मौत

Thu, 24 Oct 2019 05:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया में सबसे अधिक 1,30,000 हाथियों वाले अफ्रीकी देश बोत्सवाना में आज कल एक गंभीर संक्रामक बीमारी फैली हुई है, जिसकी वजह से यहां महज दो महीने में 100 हाथियों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को बोत्सवाना की सरकार ने दी। 
विज्ञापन

2 of 5
एंथ्रेक्स बैक्टीरिया - फोटो : Social media
वन्यजीव और राष्ट्रीय उद्यान विभाग ने अपने एक बयान में बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हाथी एंथ्रेक्स से मर रहे हैं जबकि कुछ सूखे के प्रभाव से मर चुके हैं। दरअसल, एंथ्रेक्स एक गंभीर संक्रामक रोग है जो बेसिलस एन्थ्रेसिस नाम के बैक्टीरिया से फैलता है। हालांकि यह एक दुर्लभ बीमारी है, लेकिन संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से यह इंसानों में भी फैल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वन्यजीव और राष्ट्रीय उद्यान विभाग के मुताबिक, यहां भयंकर सूखे के कारण हाथी चरते समय घास के साथ मिट्टी भी खा लेते हैं, जिसकी वजह से वो एंथ्रेक्स के बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं और उन्हें यह गंभीर बीमारी हो जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक सर्वे के मुताबिक, बोत्सवाना में 2014 से 2018 के बीच हाथियों की मौत में 593 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका एक कारण सूखा तो है ही, लेकिन सबसे बड़ा कारण है यहां हाथियों का अवैध शिकार। बता दें कि साल 2014 में बोत्सवाना में हाथियों के अवैध शिकार पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन लोगों के भारी विरोध के चलते इसी साल इस पर लगी रोक हटा ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वन्यजीव प्राधिकरण ने बताया कि अभी हाल ही में उत्तरी बोत्सवाना में चोबे नदी के सामने और नानटंगा क्षेत्रों में 14 हाथी मृत पाए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि एंथ्रेक्स के बैक्टीरिया दूसरे जानवरों में न फैलें, इसलिए मृत हाथियों के शवों को जला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें