बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव “एनडीए भगाओ-बेटी बचाओ, साईकिल मार्च” निकाल रहे हैं। उनके इस मार्च में हजारों की ताजाद में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मार्च के जरिए वह भाजपा और राज्य में नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने आज एक ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
2 of 7
tejashwi yadav
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मैं जिंदा हूं और जिंदा समाज में रहता हूं। मां-बहन की इज्जत पर बात आएगी तो सड़क पर उतरकर समाज में जागरूकता भी फैलाऊंगा और बेटी विरोधी बलात्कारियों का समर्थन करने वाले नीतीश चाचा को भी सत्ता से उखाड़ूंगा। उन्होंने सरकार के खिलाफ इस मार्च के लिए लोगों से समर्थन मांगा था।
विज्ञापन
3 of 7
tejashwi yadav
बता दें के देश भर में महिलाओं के साथ अत्याचार और भीड़ तंत्र (मॉब लिंचिंग) की लगातार खबरें आ रही हैं। इसको लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में भी काफी हंगामा हुआ था।
4 of 7
tejashwi yadav
विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है। महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं राह चलते लोगों को भीड़ तंत्र का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
tejashwi yadav
इससे पहले बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में साइकिल यात्रा निकाली थी, लेकिन कुछ ही दूर जाते ही उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाकर गिर पड़े।
विज्ञापन
6 of 7
tejashwi yadav
हालांकि, तेजप्रताप यादव को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह साइकिल उठाकर दोबारा अपने समर्थकों के साथ चल दिए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाया उसके बाद फिर वह साइकिल यात्रा पर निकल पड़े।
साइकिल यात्रा पर निकले तेजप्रताप यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं, इसलिए साइकिल चलाना ही सही विकल्प है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से फिटनेस भी बनी रहती है। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी साइकिल मार्च निकाल रही है।