लोगों के आकर्षण का कारण बने दीपक निषाद
- फोटो : अमर उजाला
आकर्षक का केंद्र रहा मुजफ्फरपुर से आया समर्थक
वहीं, मुजफ्फरपुर से आया एक समर्थक दीपक कुमार निषाद इस चुनावी सभा में आकर्षण का केंद्र रहा। सर पर बड़ा सा लेडीज पर्स और सीने पर टैटू गुदवाए मुजफ्फरपुर से आया समर्थक दीपक निषाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कई लोग दीपक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे।
भाजपा छोड़ तीन नेता राजद में हुए शामिल
इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष भाजपा छोड़ अपने दर्जनों समर्थकों के साथ करसघाट के पंचायत समिति सदस्य परशुराम सिंह, भाजपा नेता रितिक सिंह गब्बर और लोहिजरा के कृष्णा राम राजद में शामिल हुए। सभा को राजद विधायक प्रेमशंकर यादव, हथुआ के विधायक राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायिका किरण राय, रियाजुल हक राजू, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र महान, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, वीआईपी के जिलाध्यक्ष रमेश सहनी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, माले नेता प्रभुनाथ गुप्ता, सन्तु सहनी और रूदल सहनी आदि ने संबोधित किया।