फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मीसा ने सोशल मीडिया पर साझा की पिता लालू की तस्वीरें, परिवार के साथ इस अंदाज में आए नजर

Mon, 13 Feb 2023 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

सिंगापुर में सफल किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद आरजेडी प्रमुख लालू यादव शनिवार शाम स्वदेश भारत लौटे थे। इस दौरान उनकी बेटी मीसा भारती ने दिल्ली में उनकी अगवानी की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लालू अभी कुछ दिनों तक दिल्ली में मीसा के साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
परिवार के साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर परिवार के साथ अपने पिता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में लालू अपने परिवार के साथ खुश और स्वस्थ नजर आए।

मीसा ने पोस्ट साझा कर लिखा कि जीवन का सबसे बड़ा सुख है अपनों का साथ। जब अपने पास हों तो हर समस्या छोटी हो जाती है। अपनों को सहेज कर रखें। ये किसी भी खजाने से बहुमूल्य हैं।

देश वापसी के बाद पापा अपने अंदाज में।
विज्ञापन

2 of 4
पार्क में पत्नी के साथ घूमते हुए लालू यादव - फोटो : अमर उजाला
सिंगापुर में सफल किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद आरजेडी प्रमुख लालू यादव शनिवार शाम स्वदेश भारत लौटे थे। इस दौरान उनकी बेटी मीसा भारती ने दिल्ली में उनकी अगवानी की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लालू अभी कुछ दिनों तक दिल्ली में मीसा के साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
बेटे तेजस्वी और पत्नी राबड़ी देवी के साथ आरजेडी प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अपनी एक किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। उसमें उन्होंने अपने पिता के समर्थकों और शुभचिंतकों को लालू के भारत में आने पर लोगों के मिलने आते समय क्या करें और क्या न करें के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
टहलते हुए लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी ने कई ट्वीट कर कहा था कि 'पापा के लिए आपका प्यार असीम है। मेरी तरफ से, मैं कहना चाहती हूं कि जब मेरे पिता भारत पहुंचें, तो उनसे मिलने के दौरान बहुत सावधान रहें। जब आप उनसे मिलें तो मास्क पहनें और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने में हमारी मदद करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें