पिता-पुत्र को आग लगाए जाने का बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
घटना के कारणों को लेकर फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में घर के सामने से गुजरने वाली सड़क को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद ने इस जघन्य वारदात को जन्म दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले इस विवाद ने तूल पकड़ा था और तभी से तनाव का माहौल बना हुआ था।