फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: नामांकन के बाद बीमा भारती ने कहा- जनता का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया एयरपोर्ट को करवाएंगे चालू

Wed, 03 Apr 2024 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया से बीमा भारती ने किया नामांकन, कहा जानता का आशिर्वाद मिला तो पूर्णिया एयरपोर्ट को करवाएंगे चालू
Bihar: After nomination Bima Bharti says If we get public blessings then we will fulfill Purnea Airport demand
 
विज्ञापन
1 of 2
बीमा भारती ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन से राजद उम्मीदवार बीमा भारती ने पर्चा भर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्णिया समारहणालय से निकलीं बीमा भारती जीत के प्रति आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। इस दौरान पूर्व राजद महिला प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक दिलीप यादव सहित कई राजद नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बीमा भारती ने नामांकन के बाद जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए बीमा भारती ने कहा कि सीमांचल और पूर्णिया की समस्या का समाधान करेंगे। पूर्णिया का सबसे बड़ा मुद्दा पूर्णिया एयरपोर्ट है। जनता का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग को पूरा करेंगे। वहीं, पूर्णिया सीट पर बार-बार पप्पू यादव के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह (पप्पू) उनके गार्जियन हैं, अभिवावक हैं और बड़े भाई जैसे हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं। बीमा भारती ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें