खरुआरा हॉल्ट पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक स्टेशन पर बैठी रही
चश्मदीदों के अनुसार, करीब 65-70 साल की यह महिला सफेद बालों वाली और साधारण कपड़ों में थी। वह काफी देर तक स्टेशन पर बैठी हुई थी। जैसे ही बख्तियारपुर से राजगीर की ओर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, उसने अपना सिर ढक लिया और अचानक पटरी पर लेट गई। ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा टालना संभव नहीं हो सका। महिला का शरीर ट्रेन की चपेट में आकर कई टुकड़ों में बिखर गया।