भीषण जाम से लोग बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
रॉन्ग साइड में घुसे वाहनों से बिगड़े हालात
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज कुंभ मेले में जाने और लौटने वाले चारपहिया वाहनों की बड़ी संख्या में गलत लेन में घुसने की वजह से जाम की स्थिति बनी। शुरुआत में जाम सिर्फ जीटी रोड के उत्तरी लेन पर था, लेकिन धीरे-धीरे रॉन्ग साइड से गुजरने वाले वाहनों ने पूरी सड़क को अवरुद्ध कर दिया। देखते ही देखते जाम कर्मनाशा टोल प्लाजा से लेकर मरहरिया मोड़ तक फैल गया। प्रशासन ने इसे नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू से बाहर हो गई।