फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: कैमूर में तेजस्वी ने युवाओं को ऐसे साधा; टनाटन-फटाफट और खटाखट-सफाचट की बनाई जुगलबंदी

Wed, 29 May 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

LS Polls 2024: कैमूर में तेजस्वी ने युवाओं को ऐसे साधा; टनाटन-फटाफट और खटाखट-सफाचट की बनाई जुगलबंदी
LS Polls: Tejashwi Yadav and Mukesh Sahni's rally in Kaimur, targeted Narendra Modi, Buxar, Sasaram Lok Sabha
 
विज्ञापन
1 of 5
कैमूर में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के देवहलियां हाई स्कूल के मैदान में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने जनसभा को संबोधित किया। वहीं, तेजस्वी यादव ने बक्सर संसदीय क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। इस दौरान तेजस्वी और सहनी की जनसभा में भारी तादाद में जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, तेजस्वी को चाहने वाले युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। भीड़ इतनी थी कि तेजस्वी को देखने के लिए युवा बेरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। इस दौरान आधे घंटे के भाषण में तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री को बेड रेस्ट नहीं दे देते हैं, तब तक हम बेड रेस्ट नहीं लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। 10 साल का हिसाब भी नहीं दे रहे हैं और कह रहे हैं की तेजस्वी यादव को जेल भेज देंगे। तो मैं भी कहता हूं कि जब तक प्रधानमंत्री को बेड रेस्ट नहीं दे देते हैं, तब तक हम बेड रेस्ट नहीं लेने वाले हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
कैमूर में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

Sasaram Lok Sabha: तेजस्वी, दीपांकर और सहनी ने प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में की जनसभा
वहीं, रोहतास जिले के सासाराम लोकसभा क्षेत्र के शिवसागर में तेजस्वी यादव ने कहा कि चार जून के बाद जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग अपने मिजाज को टनाटन-टनाटन रखिए, तभी आप लोगों को नौकरी मिलेगी फटाफट-फटाफट, दीदी लोग के खाते में लाख रुपये जाएंगे खटाखट-खटाखट और बीजेपी हो जाएगी सफाचट-सफाचट।
 

4 of 5
कैमूर में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के शिवसागर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही पुरानी योजनाएं ही लागू होंगी और पुराने तरीके से ही सेना में बहाली शुरू होगी। उनके साथ माले के दीपांकर भट्टाचार्य भी पहुंचे। साथ ही विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने चार जून को भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी की विदाई की तारीख तय कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपांकर भट्टाचार्य (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वहीं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और भाकपा वाले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। उनके द्वारा सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। अब देश की जनता उनके झूठे वादों के चक्कर में नहीं पड़ने वाली है। एक जून के बाद जनता अपने वोट के माध्यम से उन्हें जवाब देते हुए उनकी विदाई कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें