फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए खेसारी लाल यादव ने की जनसभा, कह दी बड़ी बात

Tue, 28 May 2024 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट

सार

LS Polls 2024: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए खेसारी लाल यादव ने की जनसभा, कह दी बड़ी बात
Karakat Lok Sabha: Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav held election rally for independent candidate Pawan Singh
 
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रम पहुंचे उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
बिहार के रोहतास जिले के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज और नासरीगंज में भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनका साथ देने के लिए भोजपुरी के चर्चित अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भी पहुंचे और चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पवन सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनसभा में भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के पास आ गए। इससे मंच पर भी काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान समर्थकों ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रम पहुंचे उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
इधर, निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने कहा कि आज ऐसी क्या नौबत आई कि हम कलाकारों को राजनीति में आना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि नेताओं ने जब बढ़िया काम नहीं किया, तब अभिनेताओं को आना पड़ रहा है। आज जब नेताओं से लोगों का मन उचट गया, तो हम लोग जैसे गायक-अभिनेता सामने आ रहे हैं और जनता उन्हें पसंद कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए पवन सिंह के संघर्ष की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पवन सिंह शुरू से मददगार रहे हैं और जरूरतमंदों की काफी मदद की है। यही जज्बा काराकाट के लोगों का भी रहा है। इस दौरान पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का जोरदार स्वागत किया। खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि जब राजनेता अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, जनता के विकास के कार्यों को नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हम जैसे अभिनेता को चुनावी मैदान में कूदना पड़ रहा है। अगर जनता पवन सिंह को अपना आशीर्वाद देती है तो काराकाट लोकसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सकेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
पवन सिंह के चुनावी कार्यक्रम पहुंचे उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आज मंगलवार को पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रोहतास जिले में बिक्रमगंज और नासरीगंज में चुनावी सभा थी। इसके बाद हेलिकॉप्टर से पवन सिंह और खेसारी लाल यादव काराकाट लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले औरंगाबाद जिले के दाउदनगर को और बारुण में चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें