फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independance Day: नालंदा के किसान राकेश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंगे विशेष अतिथि, दिल्ली से आया निमंत्रण

Mon, 05 Aug 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Independance Day: नालंदा के किसान राकेश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंगे विशेष अतिथि, दिल्ली से आया निमंत्रण
Bihar News: Nalanda farmer Rakesh Kumar will be special guest on occasion of Independence Day
 
विज्ञापन
1 of 3
किसान राकेश कुमार को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए मिलेगा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां देश स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ की तैयारियों में जुटा है, वहीं नालंदा के एक किसान ने इतिहास रच दिया है। सोहडीह के प्रगतिशील किसान राकेश कुमार को इस साल दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘विशेष अतिथि’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह नालंदा के लिए गौरव का क्षण है।
 
राकेश कुमार एक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने खेती को एक कला का रूप दिया है। आलू उत्पादन में उनका नाम प्रदेश में चर्चित है। इतना ही नहीं, उन्होंने जिले में सबसे पहले जैविक खेती की शुरुआत की। आज वे शेरे बिहार सोहडीह कृषक समूह के अध्यक्ष हैं। उनका जोश और कृषि के प्रति समर्पण ही है कि उनके प्रयासों से सोहडीह में दो साल पहले पहली बार साल भर फूलगोभी की खेती संभव हुई। आज जिले के कई किसान उनकी राह पर चल रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
किसान राकेश कुमार को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए मिलेगा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसानों को विशेष महत्व दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए किसानों को लाल किले पर आमंत्रित किया गया है। इन किसानों का चयन कठोर मानकों पर किया गया है। जिन किसानों को यह सम्मान मिला है, वे पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और कृषि के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन आदि क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
किसान राकेश कुमार को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए मिलेगा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
राकेश कुमार की पत्नी सुषमा कुमारी उनके साथ इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी। बिहार के अन्य किसानों ने भी राकेश कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। राकेश कुमार कहते हैं कि किसानों को राष्ट्रीय पर्व पर बुलाना यह एक अच्छी पहल है। इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा और अच्छे ढंग तथा नई तकनीक से खेती करेंगे। हमारा सरकार से आग्रह है कि जो किसान अलग और बेहतर तकनीक से खेती कर रहे हैं। उन्हें ऐसे मौकों पर बुलाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करें। आने जाने और रहने का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। इसके साथ ही दिल्ली भी घुमाई जाएगी। प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट तक उन लोगों से बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि राकेश कुमार का यह सम्मान अन्य किसानों को भी प्रेरित करेगा और वे भी कृषि के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें