बिहार के भोजपुर जिले के आरा में डीजे संचालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। अहले सुबह गांव के ही खेत से शव बरामद हुआ है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा की है। वहीं, इस घटना से गुस्साए लोग आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जामकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर एएसपी और मुफ्फसिल थाना पुलिस पहुंचकर लोगों को काबू करने की कोशिश में जुट गए।