एक्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
हाथी लेबे घोड़ा लेबे, पटना वाली मुनिया, आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया, मेहंदी रच गई, कबो प्यार तकरार, चलनी के चलल दूल्हा सहित सैकड़ों हिट सॉन्ग गानेवाली सिंगर प्रिया मलिक कहती हैं कि कला समाज का शृंगार करती है। बिहार स्थापना दिवस पर मैं अभिनंदन करना चाहती हूं, बिहार पुलिस का जिन्होंने हमारी इस आवाज़ को हौसला देते हुए जबरदस्त पहल की है। जय बिहार।
इस अभियान में कई एक्टर भी शामिल हुए हैं। अभिनेता विनय आनंद अपनी साफ-सुथरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, दिल ने फिर याद किया, सौतेला, जहां जाएगा हमें पाएगा, मंगल फेरा, खूनी दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता विनय आनंद ने बिहार पुलिस की इस पहल पर कहा, आप सबको पता है कि हमारे समाज में द्विअर्थी गाने बहुत सुने जाते हैं, पब्लिक प्लेसेज में ये जोर-जोर से बजाए भी जाते हैं, ये कुछ लोगों को भले अच्छे लगते हैं, पर बहुत लोगों को अच्छे नहीं लगते हैं और ये अच्छी बात है भी नहीं। बिहार पुलिस इसके खिलाफ अभियान चला रही है कि जो व्यक्ति ऐसे गाने बजाएगा या सुनेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिनेता विनय आनंद कहते हैं यह बहुत अच्छी मुहिम है, आप लोग भी इस मुहिम से जुड़कर अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शपथ समारोह आयोजित, IPRD के अधिकारी रहे मौजूद