13 बिहार बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
कैंप कमांडेंट राजकुमार सिंह ने बताया कि शिविर में सभी कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत कैडेट्स को मुख्यतः ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, गेम, साहित्य और विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेट्स को विशेष रूप से फायर ब्रिगेड, उड़ान, आरटीओ, एआरओ, आपदा प्रबंधन, पोक्सो एक्ट और मेडिकल एमर्जेंसी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ग्रुप मुख्यालय स्तर पर बेस्ट कैडेट, सेकंड बेस्ट कैडेट (एसडी, एसडबल्यू, जेडी, जेडबल्यू) का चयन किया जाएगा।