फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंगा और सोन नदी में जलस्तर वृद्धि से कई गांव प्रभावित, छिहत्तर-महावीर टोला का मुख्यालय से संपर्क टूटा

Sat, 19 Jul 2025 05:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से दियारा क्षेत्र के कई निचले गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे आवागमन की समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द राहत और बचाव के ठोस इंतजाम नहीं किए गए, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
नाव के सहारे जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
पटना जिले के दानापुर और मनेर प्रखंड के कई गांव इन दिनों गंगा और सोन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत या बचाव कार्य की कोई ठोस पहल अब तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

2 of 4
गांव में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा और सोन नदी के उफनते जलस्तर की वजह से मनेर प्रखंड के किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत अंतर्गत छिहत्तर और महावीर टोला गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह डूब गई है। इसके चलते इन गांवों का संपर्क मनेर मुख्यालय से कट गया है। गांव की महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे जरूरत के लिए जान जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।

पढ़ें: दुधारू पशुओं की हत्या और मांस तस्करी को लेकर छापेमारी, मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई
विज्ञापन

3 of 4
गांव में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

इस बीच, हाथी टोला, इस्लामगंज और दूधैला जैसे निचले इलाकों में सोन सोता नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। दूधैला में निर्माणाधीन पुल का एप्रोच मार्ग बाढ़ के पानी में डूब चुका है, जिससे हल्दी छपरा से चलने वाले ऑटो बंद हो गए हैं। अब ऑटो सेवा दूधैला से ही शुरू हो रही है, जिससे मनेर आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। इसी तरह कई अन्य गांवों में भी बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। छिहत्तर गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि लोगों की आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

4 of 4
बीच पानी से रास्ता पार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उधर, शेरपुर क्षेत्र में बन रहे सोन दिघवारा-शेरपुर पुल के पाये भी जलस्तर बढ़ने से डूबने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से दियारा क्षेत्र के कई निचले गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे आवागमन की समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द राहत और बचाव के ठोस इंतजाम नहीं किए गए, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें