फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

Mon, 10 Aug 2015 09:12 AM IST
आशीष झा/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 11
गया में हुई भाजपा की दूसरी परिवर्तन रैली में भाषण से ज्यादा सवाल-जवाब हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवाल पूछते रहे और जनता जवाब देती देती रही। भीड़ के मनोविज्ञान को बखूबी समझने वाले मोदी ने अपने 41 मिनट के भाषण में कई सवाल पूछे, जिनका जवाब लोगों ने उनकी मर्जी के अनुरूप दिया। गया में एक बात जो खास रही, वह यह कि पूरे भाषण में मोदी ने एक बार भी विरोधियों का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

2 of 11
जब भी जरूरत पड़ी, उन्होंने भीड़ से इनके नाम कुबूल करवाए। मोदी ने नीतीश की तुलना में लालू पर ज्यादा हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे भाषण में नीतीश पर एक बार भी सीधा हमला नहीं किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

3 of 11
मुजफ्फरपुर की रैली में मोदी ने जिस प्रकार नीतीश पर व्यक्तिगत हमला किया था। गया में उनके निशाने पर लालू प्रसाद रहे। जहर से लेकर जंगलराज पार्ट-2 में जेल का अनुभव जुड़ने वाला बयान बिहार की सियासत में उबाल लाएगा। वैसे बिहार को बीमारू राज्य बताने वाला बयान भी सियासत को गर्म करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

4 of 11
मोदी के भाषण में जाति वाद इस बार अछूता रहा। गया को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की कर्मभूमि बताने के अलावा मोदी ने दलितों या पिछड़ों का कोई जिक्र नहीं किया। मोदी ने बिहार के पिछड़ेपन को आंकड़ों की सहायता से दिखाने का प्रयास किया, लेकिन गया में एक बार फिर मोदी आंकड़ों की बाजीगरी में फंसते नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

5 of 11
उन्होंने न केवल बिहार में इंजीनियंरिंग की सीट का गलत आंकड़ा दे दिया, बल्कि हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या भी पटना के बराबर बता दी। मोदी ने बिहार को बीमारू राज्य बताते हुए इससे मुक्ति पाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

6 of 11
रैली में उन्होंने एक बात की तरफ स्पष्ट इशारा कर दिया कि बिहार को विशेष राज्य या विशेष पैकेज देने का सही वक्त नहीं आया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

7 of 11
उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि 'जंगलराज फिर से आना चाहिए क्या'? मोदी ने पूछा कि जंगलराज पार्ट टू आने देना चाहिए क्या?

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

8 of 11
मोदी ने सभा में आई जनता से पूछा कि बोध गया में ताजमहल देखने वालों से ज्यादा लोग आते हैं क्या? उन्होंने पूछा बिजली आई क्या? मोदी ने बिजली के विषय पर यह भी पूछा कि झारखंड जितनी बिजली मिलती है क्या?

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

9 of 11
उन्होंने पूछा कि हिमाचल जितनी सीट यहां होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? सरकार पर सवाल उठाते हुए मोदी ने पूछा कि 'बोलो ऐसी सरकार चाहिए क्या'?

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

10 of 11
मोदी ने वहां मौजूद लोगों से सवाल किया कि क्या आप फिर ऐसा बीमारू राज्य चाहते हैं क्या? उन्होंने कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि 'बोलों उगलेंगे कि नहीं उगलेंगे'?
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से फिर हुई आंकड़ों की गलती, पूछे सवाल

11 of 11
मोदी ने पूछा कि उगलेंगे तो क्या ऐसी सरकार आनी चाहिए क्या? रैली में मौजूद लोगों से मोदी ने पूछा कि चार हजार करोड़ रुपये हर साल बाहर जाना चाहिए क्या?
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें