फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: मुजफ्परपुर में कई जगह मतदान का बहिष्कार, पर औराई में नाव-चचरी पुल से नदी पार कर वोट डालने पहुंचे लोग

Mon, 20 May 2024 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

LS Polls: मुजफ्परपुर में कई जगह मतदान का बहिष्कार, पर औराई में नाव-चचरी पुल से नदी पार कर वोट डालने पहुंचे लोग
Muzaffarpur: Voting boycott in many places, but Aurai people crossed river by boat-bridge to cast their votes
 
विज्ञापन
1 of 3
औराई और कटरा के लोग चचरी पुल के सहारे वोट डालने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान को लेकर दिन में मौसम में बदलाव के साथ-साथ ही मतदाताओं में खासा उत्साह बढ़ा। जिले के औराई प्रखंड के जीवाजोड़ पंचायत के मतदाताओं ने जहां वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। वहीं, बूथ संख्या 69 पर सन्नाटा पसरा रहा। उसके बाद से वहां बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी ने स्थानीय लोगों से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन लोगों ने एक न सुनी। लोगों का कहना है कि बिजली और शिक्षा समेत बुनियादी सुविधाओं से वंचित होने की वजह से वे लोग मतदान से दूर हैं। वहीं, औराई प्रखंड के अन्य हिस्सों और कटरा के मतदाता जमकर वोट कर रहे हैं और सामने आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
बड़ा खुर्द महुआरा में लोग नाव से नदी पार कर वोट डालने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, औराई प्रखंड के बड़ा खुर्द महुआरा में लोग नाव पर चढ़कर वोट को करने पहुंचे। जबकि औराई और कटरा के लोग चचरी पुल के सहारे वोट डालने पहुंचे। औराई प्रखंड के मधुबन प्रताप स्थित बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा पर बने चचरी पुल को पार कर पहुंचने वाले लाला बाबू सहनी, मनोज सहनी, विजय सहनी, राम सहनी, अमित कुमार, संजय सहनी समेत अन्य लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में विकास नहीं हो पा रहा है। इस बार उम्मीद है कि चचरी पुल से राहत मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
औराई और कटरा के लोग चचरी पुल के सहारे वोट डालने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
यहां लोगों का कहना है कि मुजफ्फरपुर के एक अकेले गांव की यह कहानी नहीं है। जिले के औराई प्रखंड के सैकड़ों गांव तक पहुंचने के लिए आज भी चचरी पुल ही एकमात्र सहारा है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के समय चचरी पुल नष्ट हो जाता है। फिर ग्रामीण नाव के सहारे नदी पार करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने में कितनी परेशानी होती है, वह इस गांव के लोग ही समझ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें