कुछ तस्वीरों में मुस्कुराता तो कुछ तस्वीरों में मुंह छिपाता दिखा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने सामाजिक रीति से कराया विवाह
दरअसल, राकेश कुमार ने अपने भाई के चचेरे ससुर की बेटी से चुपके से रात के अंधेरे में विवाह रचा लिया था। जब यह बात लड़की के परिजनों और फिर पूरे परिवार को पता चली, तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस विवाह को सामाजिक मान्यता देने का फैसला लिया और गांव के प्रसिद्ध विषहर स्थान मंदिर में पूरी रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करवा दी गई।