फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी का आरोप- पिता और भाई ने केरोसीन डालकर जिंदा जलाया

Mon, 28 Oct 2024 03:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मृतक की पत्नी प्रिया ने बताया कि उसके पति को पहले भी परिवार के सदस्यों द्वारा टॉर्चर किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें जिंदा जलाकर मार डाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 6
युवक की बेडरूम में जिंदा जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के नगर थानाक्षेत्र के दिवान रोड पर एक 35 वर्षीय युवक मुकेश कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका जला हुआ शव उसके कमरे में बेड पर मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की पत्नी प्रिया चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति को संपत्ति विवाद के चलते उसके पिता और भाई ने मिलकर जिंदा जलाकर मार डाला।
 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति विवाद में पति को किया गया टॉर्चर
घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी प्रिया चौधरी ने मीडिया को बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी, तभी मोहल्ले के लोगों ने उसे फोन करके पति की मौत की सूचना दी। उसने बताया कि उसके पति मुकेश को पिछले कुछ समय से उसके परिवार द्वारा लगातार संपत्ति के विवाद में टॉर्चर किया जा रहा था। उन्होंने कई बार उसे प्रताड़ित किया और अंततः उसे जिंदा जलाकर मार डाला। प्रिया ने भावुक होकर कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए और मेरे पति को न्याय मिलना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले गोवा से लौटा था मृतक
जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार चौधरी होटल मैनेजमेंट का काम करता था। वह करीब छह महीने पहले गोवा से लौटकर अपने घर पर रह रहा था। घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रिया ने यह भी बताया कि उसका पति पहले भी परिवार के सदस्यों द्वारा टॉर्चर किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें जिंदा जलाकर मार डाला गया।
 

4 of 6
एफएसएल टीम जांच करने मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
जुटी जांच में FSL टीम 
घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि सबूतों का विश्लेषण किया जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल के बाहर जमा हुई स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों में आक्रोश
मृतक के ससुराल पक्ष और स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिवार का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते यह हत्या की गई है और वे दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई जारी
नगर थाना प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। FSL टीम के आने के बाद मामले में और जानकारी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें