फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नकली मिठाई का बड़ा खतरा, दिवाली और छठ पर्व पर सावधान रहें; प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

Wed, 30 Oct 2024 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानों पर नकली मिठाई बेचने का संदेह है, उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
नकली मिठाई और मावा से रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला
दिवाली और छठ पर्व के मौके पर नकली मिठाई और मावा बेचने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में आम जनता को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। नकली मिठाई और मावा के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला अधिकारी सुब्रत सेन के निर्देश पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीमें शहर में मिठाई की दुकानों और कारखानों पर छापामारी कर रही हैं। जांच का नेतृत्व SDM पूर्वी अमित कुमार कर रहे हैं, जिनका कहना है कि मिठाई और मावा की सप्लाई चेन पर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
नकली मिठाई और मावा से रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला
नकली मावा और मिठाई का बढ़ता कारोबार
दिवाली और छठ के समय भारी मांग को देखते हुए कुछ लोग सस्ते और हानिकारक केमिकल से बनी मिठाइयों और मावे की बिक्री में जुट जाते हैं। ये नकली मिठाइयां सस्ती होती हैं। इसलिए आम आदमी इन्हें बिना गुणवत्ता जांचे खरीद लेता है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। पिछले साल त्योहारों के दौरान खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) और अन्य समस्याओं के कई मामले सामने आए थे, जिनमें कुछ मामलों में लोगों की जान भी गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
नकली मिठाई और मावा से रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का सुस्त रवैया, प्रशासन नाराज
मुजफ्फरपुर शहर में लगभग 50 से अधिक मिठाई की दुकानें और कई कारखाने हैं। लेकिन फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने अब तक महज आधा दर्जन दुकानों पर ही जांच की है। जिला प्रशासन ने इस सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही विभाग को तेजी से जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि नकली मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
 

4 of 5
नकली मिठाई और मावा से रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला
‘गुणवत्ता की पहचान करें, सस्ते के चक्कर में न पड़ें’
शहर के बड़े और नामी मिठाई दुकानदारों ने ग्राहकों से अपील की है कि सस्ती मिठाइयों के चक्कर में न पड़ें। मिठाइयों की ताजगी, सुगंध और रंग पर ध्यान देकर असली-नकली की पहचान करें। प्रतिष्ठित दुकानदारों का कहना है कि वे अपने ब्रांड की साख के लिए गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं करते हैं और ग्राहकों को भी सावधान रहना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसडीएम पूर्वी अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
SDM पूर्वी अमित कुमार की निगरानी में होगी कार्रवाई
SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानों पर नकली मिठाई बेचने का संदेह है, उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा आम जनता से अपील की गई है कि अगर वे कहीं नकली मिठाई या संदिग्ध मावे की जानकारी प्राप्त करें, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें