फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan: बाबा गरीबनाथ का महा श्रृंगार और महा आरती देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जानें इस परंपरा का विशेष महत्व

Tue, 06 Aug 2024 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Sawan: बाबा गरीबनाथ का महा श्रृंगार और महा आरती देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जानें इस परंपरा का विशेष महत्व
Muzaffarpur: Devotees were overwhelmed after seeing grand decoration and Maha Aarti of Baba Garibnath
 
विज्ञापन
1 of 6
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बाबा गरीबनाथ धाम में तीसरे सोमवार की रात बाबा का महा श्रृंगार और महा आरती की गई। इस दौरान बाबा का महा शृंगार 11 कुंतल गेहूं और पांच कुंतल फल से किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर रात को बाबा गरीबनाथ का गेहूं और फल से भव्य महा शृंगार और महा आरती की गई। इसे देख श्रद्धालु मंत्र मुग्ध और भाव विभोर हो गए। इस दौरान बाबा गरीबनाथ नगरी हर हर महादेव के नारे से गूंज उठी। जानकारी के मुताबिक, सावन महीने के हर सोमवार पर बाबा की विशेष सजावट शृंगार की परंपरा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में प्रधान पुजारी और अन्य पुरोहितों ने 11 कुंतल गेहूं और पांच कुंतल फलों से विशेष पूजन के बाद बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार किया, जिसके बाद महाआरती की गई। तीसरे सोमवार को लेकर बाबा के महा शृंगार के लिए विशेष तैयारी की गई थी। इसी दौरान रात 10 बजे बाबा गरीबनाथ जी के विशेष शृंगार के लिए तैयारी की। इस अनोखी सजावट में दो घंटे का समय लगा। उसके बाद बाबा के दर्शन के लिए आए भक्तों ने बाबा के मनोरम रूप का दर्शन किया। उसके बाद बाबा की महा आरती की गई, जिस देख भक्त भाव विभोर हो गए और चारों तरफ हर हर महादेव के नारे लगाने लगे।
 

4 of 6
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक के नेतृत्व में अन्य पुरोहितों द्वारा इसकी तैयारी की गई थी। उसके बाद विशेष महा शृंगार किया गया। प्रधान पुजारी ने बताया कि बाबा के महा शृंगार की यह परंपरा लम्बे अरसे से चली आ रही है। बाबा का सावन की देर शाम के बाद विशेष सजावट की जाती है। इसी के उपलक्ष्य में बाबा का गेहूं और फल से महा शृंगार किया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया इसके पूर्व बाबा का स्नान और विशेष पूजन किया गया और फिर इसके बाद से महा आरती की गई। उसमें की दूध, दही, घी, शहद और अन्य सामग्री से स्नान कराकर फिर अलग-अलग तरीके से पूजन किया गया। यह शृंगार हर सोमवार को किया जा रहा है और अलग-अलग ढंग से होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा गरीबनाथ का महा शृंगार देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
प्रधान पुजारी ने बताया कि यह प्रचलन बाबा गरीबनाथ के मंदिर से होता है। फिर पूरे बिहार में फैलता है। पहले बाबा बैद्यनाथ से होता था, अब बाबा गरीबनाथ से होता है। यही कारण है कि बाबा के महा शृंगार की परंपरा को कायम रखते हुए आज भी इसका निर्वहन किया जा रहा है। इसमें भक्त बाबा के दर्शन करने के बाद आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें