बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को थका-हारा नहीं, बल्कि नया और काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार से एनडीए का सफाया होगा और इंडी (INDIA) एलायंस मजबूती से चुनाव लड़ेगा।