समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता अब केवल नारेबाजी से प्रभावित नहीं होती, वह कार्य, नीति और नेतृत्व देखती है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया अलायंस की हालत इस बार 2010 से भी बुरी होगी, क्योंकि जनता समझ चुकी है कि कौन उनके विकास की बात करता है और कौन केवल मंच से भाषण देता है।
'हमारे सीएम सबसे स्वस्थ, सदन में सबसे सक्रिय'
सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठते सवालों पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष को पहले यह देखना चाहिए कि सदन में सबसे ज्यादा कौन उपस्थित रहता है और सवालों का जवाब कौन देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में सबसे ज्यादा भागीदारी निभाने वाले नेता हैं, और उनका समर्पण बिहार के लिए तन, मन और धन से है।