शेखपुरा जिले में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने अनुमंडलाधिकारी (एसडीएम) राहुल सिन्हा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाएं शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार और अपशब्दों का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उनकी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।